रुद्रप्रयाग: बारिश के चलते पहाड़ो में आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो रखा है। वही केदारनाथ पैदल मार्ग गौरीकुंड से करीब पांच सौ मीटर आगे भूस्खलन से अवरुद्ध हो गया। प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से केदारनाथ यात्रा रोक दी। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में दो सौ से अधिक यात्री रोके गए हैं, जबकि केदारनाथ लौट रहे 50 यात्री फंसे हुए हैं, जिन्हें रस्सी के सहारे सुरक्षित निकाला जा रहा है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह पैदल मार्ग गौरीकुंड से पांच सौ मीटर दूर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हो गया। रास्ते के अवरुद्ध होने की सूचना पर सोनप्रयाग में तैनात प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण रोक दिया गया। केदारनाथ के लिए 169 यात्रियों का पंजीकरण कर दिया गया था, जिसमें कुछ लोग सुबह छह बजे तक गौरीकुंड से आगे रवाना हो गए थे। रास्ता टूटने के बाद शेष 146 लोगों को गौरीकुंड में रोक दिया गया है।

सोनप्रयाग में भी 70 से अधिक यात्री रोके गए हैं, जिनका पंजीकरण नहीं किया गया है। रास्ता टूटने के कारण केदारनाथ से लौट रहे 50 यात्री भी फंसे हुए हैं। उन्हें डीडीआरएफ की टीम द्वारा रस्सी की मदद से सुरक्षित निकाला जा रहा है। इधर, डीडीएमए-लोनिवि गुप्तकाशी के ईई प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि भूस्खलन के कारण पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है। रविवार दोपहर तक रास्ते को दुरुस्त कर यात्रा के लिए खोल दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here