फेसबुक पोस्ट पर भड़का दंगा

कांग्रेस नेता की फेसबुक पोस्ट पर भड़का दंगा बेंगलुरू: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार की रात भारी हिंसा हुई। इस दौरान हालात को काबू करने के लिए पुलिस को फायरिंग भी करनी पड़ी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं एक अन्य शख्स को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अचानक भड़की हिंसा में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

वहीं मामले में पुलिस ने अबतक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है।

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्‍पा ने कहा है कि सरकार भड़काने की कार्रवाई और अफवाहों को बर्दाश्‍त नहीं करेगी।

इस घटना के पीछे जिम्‍मेदार लोगों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई होगी। बेंगलुरू के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में देर रात ये हिंसा हुई।

जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इसके साथ ही बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है।

बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने बताया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करने के आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानें क्यों भड़की थी हिंसा…

बता दें कि पूरा हंगामा एक भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से हुआ।

दरअसल, बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट किया था। हालांकि, बाद ये पोस्ट डिलीट भी कर दी गई।

बावजूद इसके कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरू स्थिति आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई।

भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here