चमोली: महिला के साथ अभद्रता/लज्जा भंग तथा मारपीट करने पर पुलिस द्वारा दो व्यक्तियों को किया गया गिरफ्तार।

गुरुवार को एक महिला द्वारा थाना थराली पर आकर तहरीर दी गयी थी कि दो व्यक्तियों द्वारा उनके साथ अभद्रता की गयी एंव मारपीट की गयी है। जिसके पश्चयात दोनो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना थराली पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था, जिसमें थानाध्यक्ष थराली ध्वजवीर सिंह पंवार द्वारा दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। बीती शुक्रवार को पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों को देवाल बाजार से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त…

  •  मोनू उर्फ मनीष पुत्र महावीर सिंह, निवासी-ग्राम देवसारी, तहसील थराली, जिला- चमोली।
  • खिलाफ सिंह गड़िया पुत्र स्व०हयात सिंह, निवासी- ग्राम रैन, थाना थराली, जिला- चमोली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here