पिथौरागढ़: उत्तराखंड में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। आए दिन बेख़ौफ़ बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं।

वही खबर पिथौरागढ़ के विकासखंड बेरीनाग के बानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत से है,जहां ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार बेरीनाग विकास खण्ड के वानड़ी ग्राम पंचायत माछीखेत के ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह डांगी (52 वर्ष) पुष्कर सिंह डांगी की गांव के ही युवक नीरज सिह पुत्र भूपाल सिंह ने गोली मार कर हत्या कर दी।घटना की सूचना मिलते ही बेरीनाग से रेगुलर पुलिस, राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची।

ये भी पढ़े:केदारनाथ आपदा में लापता लोगों की खोज को चले सर्च अभियान में मिले चार नर कंकाल

जिस बंदूक से आरोपी ने ग्राम प्रधान की हत्या की वो मृतक के ही बड़े भाई राजेन्द्र सिंह की लाइसेंसी बंदूक है।आरोपी बंदूक चुरा कर ले गया था। जिसके बाद उसने देर रात में हत्याकांड को अंजाम दिया आरोपी युवक गांव से फरार है, आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।फिलहाल हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले में जांच में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here