यूपी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक सनकी पिता ने बेटे की चाहत में अपनी गर्भवती पत्नी का पेट दरांती से फाड़ डाला।
ये दिल दहला देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले की है। इस घटना को अंजाम देने वाला शख्स पहले से ही पांच बच्चियों का पिता है। वह बदायूं जिले के सिविल लाइन इलाके के नेकपुर मोहल्ले में रहता है। वहीं अभी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है इसलिए उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
ये भी पढ़े:राज्यसभा में भी हंगामे के बीच किसानों से जुड़े दोनों बिल पारित
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बदायूं के सिविल लाइन थाना इलाके के नेकपुर मोहल्ले में रहने वाले पन्नालाल की 5 बेटियां हैं। उसकी पत्नी एकबार फिर से गर्भवती थी। पन्नालाल की चाहता था कि उसके घर में एक बेटा जन्म ले। इसीलिए वह यह देखना चाहता था कि उसकी पत्नी के गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की। इसी के चलते पन्नालाल ने अपनी पत्नी का पेट दरांती से फाड़ दिया।
पन्नालाल के ससुरालियों ने आरोप लगाया है कि वह यह जानना चाहता था कि होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की इसीलिए इस घटना को अंजाम दिया। वहीं इस दिल दहला देने वाली घटना की जानकारी जब मोहल्ले के लोगों को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में पन्नालाल की पत्नी को जिला अस्पताल मैं भर्ती कराया, जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी इसे देखते हुए बाद में उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। वहीं, पन्नालाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।