केदारनाथ: जून 2013 की केदारनाथ आपदा में हजारों लोग मारे गए थे। रेस्क्यू दलों द्वारा चार हजार से अधिक शव बरामद किए गए थे, लेकिन कई लोगों का पता नहीं चल पाया है। नर कंकालों की खोजबीन के लिए बीते छह वर्षों में शासन द्वारा कई सर्च अभियान चलाए जा चुके हैं, जिसमें 600 से अधिक कंकाल मिले थे।

वहीं कंकालों की खोजबीन के लिए चल रहे सर्च अभियान के पांचवें दिन रविवार को टीम को चार नर कंकाल मिले हैं। ये नर कंकाल रामबाड़ के ऊपरी तरफ खोजबीन के दौरान पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा नर कंकालों का डीएनए सैंपल लेने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग की ओर गई पुलिस टीम को गोमुखड़ा से नीचे गौरी माई खर्क के आसपास के क्षेत्र में चार नर कंकाल मिले जिन्हेंं बॉडी बैग में रख सोनप्रयाग लाया गया।

ये भी पढ़े:उत्तराखंड आने वाले लोगों के लिए 21 सितंबर से बदलेंगे ये नियम…

गौरतलब है कि बीते 16 सितंबर को चार दिवसीय सर्च अभियान शुरू किया गया था। पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में 10 टीमों को केदारनाथ से जुड़े अलग-अलग ट्रेकिंग रूट पर भेजा गया था। बीते चार दिन तक टीम को एक भी नर कंकाल नहीं मिला था। इसलिए नौ टीमें बीते शनिवार को वापस आ गई थीं। जबकि एक टीम का अभियान रविवार तक बढ़ा दिया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here