देहरादून: उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में महिलाओं के साथ हुई बलात्कार की घटनाओं के विरोध में आज उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में गांधी पार्क स्थित गांधी  की मूर्ति के सामने मौन सत्याग्रह का आयोजन किया गया जिसमें सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

सत्याग्रह से पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित भाजपा शासित प्रदेशों में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से पूरा देश कलंकित हुआ है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं का नारा देने वाली भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनायें तथा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार गम्भीर चिन्ता का विषय है, जिसकी जितनी निन्दा की जाय कम है।

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड भाजपा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में जितनी जोर-शोर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का नारा बुलंद किया जा रहा है उसी गति से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ रहे हैं तथा आज स्थिति यह है कि भाजपा शासित किसी भी प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। जिसका ताजा उदाहरण उत्तर प्रदेश के हाथरस, बलरामपुर, बुलंदशहर एवं आजमगढ़ में दलित एवं नाबालिग बच्चियों की दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराधों की घटनायें हैं जो देश को कलंकित करने वाली हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में सरकार के दबाव में दोषियों को बचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा न केवल बलात्कार के आरोपियों को बचाने का काम किया जा रहा है तथा इसका विरोध करने पर विपक्षी दल के नेताओं के साथ दुव्र्यवहार, लाठी चार्ज तथा गिरफ्तारी जैसा कृत्य किया जा रहा है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here