शारदीय नवरात्रि 17 अक्टूबर यानी शनिवार से शुरू हो रहे हैं। मां दुर्गा के स्वागत के लिए भक्त तैयार हैं। इस साल नवरात्रि पर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार, नवरात्रि के हर दिन अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर मां दुर्गा भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पृथ्वी पर आती हैं। बताया जा रहा है कि इस बार मां दुर्गा शेर की सवारी छोड़ घोड़े पर सवार होकर आएंगी और भैसें पर विदा होंगी। वहीं आपको बता माँ के आगमन से पहले ये काम ज़रूर कर के इसे घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।
ये भी पढ़ें:58 साल बाद नवरात्रि में बन रहा है ये अद्भुत संयोग, होगी हर मनोकामना पूर्ण
घर की सफाई कर लें…
नवरात्रि शुरू होने से पहले घर की अच्छे से सफाई कर लेे।पूजा घर से लेकर घर के हर कोने को भी अच्छे से साफ कर ले। मान्यता है कि गंदे घर में माता को विराजमान करने से भक्तों को मां की कृपा नहीं मिलती है।
घर को पवित्र कर लें…
घर की सफाई करने के बाद घर का शुद्धिकरण भी जरूरी है। सफाई के पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव कर लें। इससे आपका घर पवित्र हो जाएगा। इसके अलावा कलश स्ठापना की भी तैयारी एक दिन पहले कर लें।
घर के दरवाजे पर स्वास्तिक बना लें…
नवरात्रि शुरू होने से एक दिन पहले अपने मुख्य द्वार पर माता के स्वागत के लिए स्वास्तिक बना लें। पूजा घर में जहां माता को स्थापित करना है उस चौकी के आगे भी स्वास्तिक बना लें।
घर से तामसिक भोजन हटा दें…
अगर आपने फ्रिज में कुछ नॉनवेज रखा है तो नवरात्रि शुरू होने से पहले उसे घर से हटा दें। हो सके तो घर में लहसुन प्याज़ भी ना रखें।
कपड़ों का इंतजाम…
नवरात्रि में रंगों का भी खास महत्व होता है। इस दौरान गहरे या काले कपड़ों को हटाकर नौ दिन के हिसाब से साफ कपड़े पहनने की व्यवस्था कर लें।
बाल और नाखून कटवा लें…
अगर आप बाल कटवाने की सोच रहे हैं तो नवरात्रि शुरू होने से पहले ही कटवा लें। नवरात्रि में नौ दिन दाढ़ी-मूंछ और बाल कटवाना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि मुंडन संस्कार को नवरात्रि में शुभ माना जाता है।नवरात्रि के दौरान नाखून काटना भी वर्जित होता है इसलिए नवरात्र शुरू होने से पहले ही नाखून काट लेने चाहिए।
किस दिन मां के कौन-से स्वरूप की होगी पूजा..
- 17 अक्टूबर- मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
- 18 अक्टूबर- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- 19 अक्टूबर- मां चंद्रघंटा पूजा
- 20 अक्टूबर- मां कुष्मांडा पूजा
- 21 अक्टूबर- मां स्कंदमाता पूजा
- 22 अक्टूबर- षष्ठी मां कात्यायनी पूजा
- 23 अक्टूबर- मां कालरात्रि पूजा
- 24 अक्टूबर- मां महागौरी दुर्गा पूजा
- 25 अक्टूबर- मां सिद्धिदात्री पूजा