रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहाँ एक लड़की ने खुदकुशी कर ली है।घटना के बाद से परिवार समेत पूरे गांव में शोक का माहौल है।
ये भी पढ़ें: नमामि गंगे के तहत 63.67 करोड़ रुपये के कार्यों का सीएम ने किया शुभारम्भ
जानकारी के मुताबिक मामला रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि के पाली गांव का है। मृतक लड़की 12वीं में पढ़ती थी और उसकी उम्र 16 वर्ष थी। वहीं घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया गया कि लड़की का पास के ही टाट गांव के गौरव नाम के लड़के के साथ बीते 8 माह से अफेयर चल रहा था। लेकिन बीते कई महीने से लड़की प्रेम प्रसंग को लेकर तनाव में थी। जिसके चलते आज उसने इतना बड़ा कदम उठाया।
आपको बता दें कि लड़की के पिता की मौत 2013 में आई केदारनाथ आपदा में हुई थी। वो मां के साथ रहती थी। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।