देहरादून: उत्तराखंड बीजेपी से एक बड़ी खबर सामने आई हैं। सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया है।

दिल्ली में कोविड 19 का उपचार करा रहे थे भाजपा विधायक का निधन उपचार के दौरान हुआ है।आपको बता दे कि पिछले महीने विधायक सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी का भी निधन हुआ था। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन से उत्तराखंड में शोक की लहर छा गयी है।

वहीं सल्ट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है।  भगत ने कहा कि  जीना हमारे युवा,ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्त्ता व विधायक थे और हमेशा संगठन व जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक शालीन व्यक्ति थे और वे हर वर्ग में लोकप्रिय थे ।उनके निधन से पार्टी व समाज को अपूर्णनीय क्षति हुई है।

उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। हाल में उनकी पत्नी का निधन हुआ था और अब उनके निधन से परिवार पर अवर्णनीय दुःख आ पड़ा है। ईश्वर यह दोहरा दुःख सहन करने की शक्ति परिवार को दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here