टिहरी: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहले टिहरी की जनता को डोबरा चांठी पुल की सौगात दी, वहीं आज शुक्रवार को सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत प्रदेश की जनता को एक और सौगात दी है। सीएम त्रिवेंद्र रावत टिहरी-पौड़ी जिले को जोड़ने वाले जानकीसेतु पुल को जनता को समर्पित किया है।

जी हां उत्तराखंड के टिहरी और पौड़ी जनपद के मुनीकीरेती और स्वर्ग आश्रम को जोड़ने वाला जानकी सेतु आज आम जनता को समर्पित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जानकी सेतु का लोकार्पण करते हुए स्थानीय लोगों को बधाई दी है। लगभग 7 वर्ष के लंबे इंतजार के बाद तीर्थ नगरी के तीर्थाटन और पर्यटन क्षेत्र के विकास में यह पुल मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें: महिला पुलिसकर्मी सीमा ढाका ने किया ऐसा काम, मिला आउट ऑफ टर्न प्रमोशन

वही लगभग 346 मीटर लंबा और 3.9 मीटर चौड़ा यह मुनी की रेती के कैलाश गेट स्थित पूर्णानंद घाट से स्वर्ग आश्रम के वेद निकेतन के बीच गंगा नदी पर तैयार किया गया है। करीब 59 लाख की लागत से बना यह 3 लेन जानकी सेतु अब जनता के लिए खोल दिया गया है। लिहाजा इस पुल के खुलने से राम झूला पुल का भार भी कम होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस पुल के लोकार्पण के बाद इस पुल का निरीक्षण भी किया।

आपको बता दें कि जानकीसेतु पुल तीन हिस्सों में बंटा हुआ है। बाएं और दाएं ओर का हिस्सा दोपहिया वाहनों की आवाजाही के लिए बना हुआ है। बीच के हिस्से में पर्यटक और स्थानीय लोग पैदल आवाजाही करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here