अल्मोड़ा: पहाड़ों में हादसों का दौर लगातार जारी है। वही अल्मोड़ा से बड़े हादसे की खबर मिली है। देघाट से रामनगर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गये।

ये भी पढ़ें:क्यों पड़ रही उत्तराखंड भाजपा विधायक को गालियां !

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार अग्रवाल यहा स्टेशन बाजार देघाट में रहते है। मंगलवार सुबह वह अपनी मॉ, पत्नी और बेटे के साथ अल्टो कार में देघाट से रामनगर जा रहे थे। सुबह करीब 6:35 बजे के आसपास चंपानगर और डोटियाल के बीच चिचौन में कार 50 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। हादसे में (84 वर्षीय) शांति देवी की मौत हो गई, जबकि अशोक अग्रवाल पुत्र चंदू लाल (उम्र 48 वर्ष), अनीता पत्नी अशोक अग्रवाल (उम्र 42 वर्ष), यश अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल (18 वर्ष) घायल हो गये।

हादसे की सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और उन्हे 108 आपातकालीन सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में लाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here