देहरादून : देहरादून के प्रसिद्ध तिब्बत मार्केट के पास एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तिब्बती मार्केट के पास खून से लथपथ युवक का शव बरामद हुआ। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें: जातिवाद से ग्रस्त ये भाजपा विधायक…

बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने खुद को गोली मारी। गोली उसके सिर पर लगी है। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। सूचना पर एसपी सिटी श्वेता चौबे के साथ ही डीआइजी एवं एसएसपी देहरादून अरुण मोहन जोशी भी मौके पर पहुंचे। आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर मामले को समझने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की शिनाख्त संजय बिष्ट के रूप में की गई है। वह करीब 13 वर्ष की उम्र से ही तिब्बती मार्केट आ गया था। शव के पास एक तमंचा भी मिला है। गोली सिर पर लगी है। फिलहाल पुलिस पड़ताल में जुट गई है। अभी स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली उसने स्वयं मारी या किसी ने। प्रथम दृष्टया पुलिस खुद को गोली मारना मान रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here