कुछ समय पहले भोजपुरी गायक मैथिली ठाकुर ने उत्तराखंड की संस्कृति से जुड़ा एक लोक गीत गाया “सुआ रे सुआ” तो वह पूरे उत्तराखंड में खूब लोगों ने पसंद किया और मैथिली ठाकुर को लोगों ने बहुत बहुत साधुवाद भी दिया और उनकी आवाज और उनको खूब सराहा भी।

ये भी पढ़ें: जातिवाद से ग्रस्त ये भाजपा विधायक…

वही अभी कुछ दिन पहले मैथिली ठाकुर ने उत्तराखंड में प्रसिद्ध मंगल गीत गाया तो उनके द्वारा गाया यह “उत्तराखंडी मांगल गीत” लोगों ने खूब पसंद किया और लगभग हर उत्तराखंडी लोगों के फेसबुक वॉल पर आप इसे देख सकते हैं। जिसे लोगों ने खूब शेयर भी किया और लोगों ने उनको बहुत बधाइयां दी और उनको धन्यवाद भी दिया कि आपने उत्तराखंड का लोकगीत मांगल गीत गाया।

वहीं भाजपा के बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने भी इस मंगल गीत को जब सुना होगा तो उन्होंने भी अपने फेसबुक वॉल पर इसे पोस्ट किया और वही लिखा कि मैथिली ठाकुर बिटिया ने सुंदर मांगल गीत गाया है। “मैं इस बिटिया के घर पर गया था, दरभंगा जिला बिहार के नैनी पट्टी में रमेश ठाकुर जी की बिटिया है मैथिली क्षेत्र में ठाकुर शब्द ब्राह्मण जाति से जुड़ा है”..!

अब आप खुद इस पोस्ट से अंदाज़ा लगा सकते हैं कि महेंद्र भट्ट की सोच कहां तक है। जहां पूरा प्रदेश उनके गीतों को लेकर सराहा जा रहा हैै, वही महेंद्र भट्ट को यहां पर भी जाति धर्म सूझ रही है। वही जब महेंद्र भट्ट ने यह पोस्ट की तो लोगों की प्रतिक्रिया भी उनकी पोस्ट पर आनी शुरू हो गई।

यह वही महेंद्र भट्ट हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अपने फेसबुक पोस्ट पर जन्मदिन की बधाई दी थी। जिसके बाद उन्होंने खूब गालियां खाई थी और उस गाली खाने के बाद भी है नहीं सुधरे और आज उन्होंने फिर मैथिली ठाकुर को ठाकुर और ब्राह्मणों की तुलना करते हुए यह पोस्ट डाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here