पौड़ी: पहाड़ो में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मैदान हो या पहाड़, हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ ब्लॉक का है जहां जितोली में बीती देर रात सड़क में एक युवक की जान चली गई जिसकी खबर पुलिस को सुबह मिली। जानकारी के अनुसार जितोली के पास वाहन संख्या (UK 12CA-17 40) अल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार प्रकाश रौथाण नाम का व्यक्ति चला रहा था, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: इस वजह से इन अफसरों का रुका प्रमोशन…

चालक कुछ लोगों पाबौं से पैठानी छोड़कर वापस लौट रहा था कि जितोली के पास पेट्रोल पंप के नजदीक चालक कार का नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक प्रकाश रौथाण श्रीनगर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। सुबह पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here