देहरादून :उपनल कर्मचारी ने अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है।उपनल कर्मचारी 54 दिनों से एकता बिहार स्थित धरना स्थल पर अपना आंदोलन कर रहे थे।
उपनल कर्मचारियों ने आज मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी किया।पुलिस ने मुख्यमंत्री आवास से पहले ही उपनल कर्मचारियों को बैरिकेड लगाकर वहीं रोक दिया था उसके बाद उपनल कर्मचारी मैं वहीं बैठ कर खूब नारेबाजी भी की।
आज देर शाम कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत एकता विहार स्थित धरना स्थल पहुंचे जहां उन्होंने उपनल कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि 22 तारीख को कैबिनेट में उनका विषय लाया जाएगा और कर्मचारियों के पक्ष में फैसला लिया जाएगा साथ ही दोनों मंत्रियों ने घोषणा की है कि किसी भी कर्मचारी को निकाला नहीं जाएगा।
इस पर उपनल कर्मचारियों ने अपना आंदोलन फिलहाल स्थगित कर दिया है सभी उपनल कर्मचारी सोमवार से अपने अपने कार्यालय में पूर्व की तरह कार्य जारी रखेंगे।