देहरादून: चंपावत उपचुनाव में जहां एक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपना नामांकन कर लिया है। वहीं पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में बीजेपी के बड़े-बड़े नेता एक मंच पर दिखाई दिए। दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी ने आज अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट घोषित की जिसमें भुवन कापड़ी का नाम गायब है भुवन कापड़ी वही नेता है जिन्होंने खटीमा में पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधानसभा पहुंचे है।

एक और कॉन्ग्रेस चंपावत में फतह करने की बात कर रही है। तो दूसरी ओर जिन भुवन कापड़ी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हार गए थे। आज उन्हीं भुवन कापड़ी को स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं रखा गया है। तो क्या कांग्रेस पार्टी ने चंपावत के चुनाव में सरेंडर कर दिया है? क्या कांग्रेस पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को वॉकओवर दे दिया है? क्या कांग्रेस पार्टी सिर्फ खानापूर्ति करने के लिए चुनाव लड़ रही है? या फिर कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता नहीं चाहते कि वह चंपावत जीते? यह तमाम सवाल इस लिस्ट आने के बाद खड़े हो रहे हैं।

जहां पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी ने दूसरी बार उत्तराखंड में सरकार बनाने में सफल हुई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कई बार कांग्रेस पार्टी के अंदर अंतर कलह भी देखने को मिलता रहा है। और साथ ही कई  नेताओं ने इसी कारण पार्टी भी छोड़ी और अभी कुछ दिन पहले कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने भी कांग्रेस छोड़़कर  आम आदमी पार्टी का दामन थामा। और उन्होंने भी कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए कि कांग्रेस में एक धड़ा नहीं बल्कि कई धड़े हैं। और कांग्रेस के अंदर अंतरकलह है बहुत है। अब देखना है कि क्या कांग्रेस पार्टी भुवन कापड़ी को स्टार प्रचारक की लिस्ट में रखती है या फिर कांग्रेस पार्टी बिन कापड़ी के ही चंपावत चुनाव में जाएगी यह बड़ा सवाल रहेगा।

इस लिस्ट को देखकर ऐसा लग रहा है कि ये लिस्ट कांग्रेस दफ्तर के बजाय बीजेपी दफ्तर में बैठकर तैयार हुई हो। और बड़ी बात ये है कि जो इससे पहले प्रत्याशी रह चुके हिमेश खर्कवाल का नाम भी इस लिस्ट में नहीं है। इस पूरी लिस्ट से लग रहा है कि देवेंद्र यादव यशपाल आर्य वह करण मेहरा नहीं चाहते हैं कि चंपावत चुनाव कांग्रेस जीते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here