देहरादून:  त्यागी रोड पर फर्जी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) बनाने के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। इस मामले में एआरटीओ ने लक्खीबाग चौकी में तहरीर दी थी। शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने बताया कि इस मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

दरअसल, त्यागी रोड समेत शहर की कई दुकानों में एचएसआरपी बनाई जा रही थी। आरटीओ की टीम ने त्यागी रोड की नौ दुकानों पर छापे मारे। एक दुकान से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट जैसी दिखने वाली फर्जी प्लेट जब्त की। गुरुवार को एआरटीओ एनके ओझा ने लक्खीबाग चौकी में फर्जी प्लेट बनाने के आरोपी प्रभुजी कार एसेसरीज के संचालक के खिलाफ लिखित तहरीर दी। इस तहरीर में उन्होंने बताया कि त्यागी रोड और इंदिरा मार्केट में कुछ लोग एचएसआरपी जैसी फर्जी प्लेट बना रहे है। यह अवैध है। ऐसी प्लेट से आपराधिक वारदात को अंजाम देने का अंदेशा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here