ऋषिकेश  :चार धाम यात्रा के तहत सभी धामों में भीड़ नियंत्रण के लिए शासन की ओर से ऋषिकेश और चेक पोस्ट में आफलाइन पंजीकरण फिलहाल बंद रखा गया है। सभी धाम के स्लाट फुल होने के कारण यह कदम उठाया गया है।

पिछले तीन दिन से चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का पंजीकरण बदरीनाथ धाम को छोड़कर अन्य धामों के लिए नहीं हो पा रहा है। बस टर्मिनल कंपाउंड ऋषिकेश काउंटर में बीते गुरुवार को सुबह सिर्फ चार घंटे के लिए बदरीनाथ धाम के पंजीकरण खोले गए थे। 500 व्यक्तियों का ही पंजीकरण किया गया। पूरे दिन पंजीकरण कार्य रुका रहा।

शुक्रवार की सुबह भी यही स्थिति बनी है। एसडीआरएफ के ऋषिकेश प्रभारी उप निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि सभी धाम के स्लाट पूरी तरह से भरे हुए हैं। जिन श्रद्धालुओं को अगले रोज धाम के दर्शन के लिए जाना है और उस धाम का स्लाट खाली है तो ही पंजीकरण सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
गुरुवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचे



लंबी अवधि के बाद दर्शन के लिए अभी पंजीकरण नहीं किया जाएगा। कई प्रांतों से गुरुवार की शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं। सभी यहां पर पंजीकरण खुलने का इंतजार कर रहे हैं। गंगोत्री हाइवे पर भद्रकाली और बदरीनाथ हाईवे पर तपोवन ब्रम्हपुरी में भी एसडीआरएफ की ओर से आफलाइन पंजीकरण नहीं किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here