महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी विगत कुछ दिनों से महाराष्ट्र में विपक्ष के साथ-साथ सत्ताधारी दल के निशाने पर आ गए हैं।
संघ पृष्ठभूमि से निकल कर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से लेकर महाराष्ट्र राज्यपाल बनने तक भगत सिंह कोश्यारी का विवादों के साथ चोली दामन का साथ रहा है .किंतु महाराष्ट्र में भगत सिंह कोश्यारी द्वारा की गई भारी भूल उन्हें महंगी पड़ गई।
भारतीय जनता पार्टी के एक बड़े धड़े ने दबी जुबान कोश्यारी को राज्यपाल के पद से हटाने कि अंदर खाने मांग शुरू कर दी दरअसल भगत सिंह कोश्यारी ने गुजरात और राजस्थान के लोगों के महाराष्ट्र में होने को लेकर बयान दिया था कि यदि गुजरात और राजस्थान के लोग महाराष्ट्र से हट जाएं तो महाराष्ट्र से देश की आर्थिक राजधानी का तमगा छिन जाएगा।
महाराष्ट्र के लोगों ने भगत सिंह कोश्यारी को आड़े हाथ लिया मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से लेकर उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और विपक्ष के सारे नेताओं ने भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र विरोधी ठहरा दिया इस भारी विरोध के बाद अब भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र के लोगों से माफी मांगी है। देखना है कि कुर्सी बचाने के लिए मांगी गई है माफी कितनी कारगर साबित होती है। देखिए क्या कहा है भगत सिंह कोश्यारी ने अपने माफीनामे मे….








