हरिद्वार: हरिद्वार पंचायत चुनाव के लिए जिला पंचायत सदस्य पद पर प्रत्याशियों की घोषणा होते ही भाजपा, कांग्रेस और बसपा में घमासान मच गया है। टिकट कटने से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के खिलाफ बहादराबाद में प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। कई ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष को भेजा। तीनों पार्टी के नेता टिकट कटने के बाद निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं।

सलेमपुर महदूद-1 में भाजपा से डॉ. धर्मेंद्र अपनी पत्नी किरण के लिए टिकट मांग रहे थे। मंगलवार की सुबह मना कर दिया गया। बसपा से संपर्क हुआ और उन्हें बसपा ने टिकट दे दिया। भाजपा ने मंजू देवी को उम्मीदवार बनाया है। इसी सीट से संदीप चनालिया और बहादराबाद के मंडल महामंत्री देवेंद्र अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट कटा तो दोनों नेता बगावत पर आ गए। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बहादराबाद काली माता मंदिर पर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए भाजपा और पूर्व ज्वालापुर भाजपा विधायक सुरेश राठौर के खिलाफ नारेबाजी की है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला पंचायत चुनाव में उनकी अनदेखी की गई है। पुतला दहन करने वालों में देवेंद्र कुमार मंडल महामंत्री, संदीप चनालिया, कुलदीप कुमार नौटियाल, मनोज कुमार, रोहित कुमार, विजेंद्र कुमार, हार्दिक, अजीत कुमार, विनीत, पिंकी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संदीप चनालिया ने प्रदेश अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया है।

उधर, बहादराबाद ब्लॉक की औरंगाबाद सीट से बसपा नेता दीवान चंद कमल अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। लेकिन खड़क सिंह की पत्नी आशा सिंह को टिकट दे दिया गया। दीवान सिंह ने बसपा के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। गढ़ सीट से कांग्रेस ने नदीम अली को उम्मीदवार बनाया तो दावेदार महबूब आलम ने सोशल मीडिया पर बड़े नेताओं पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि टिकट पर 15 लाख भारी है। आलम ने निर्दलीय ही ताल ठोक दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here