नैनीताल: नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य गुरुवार को नैनीताल रोड स्थित एक होटल में मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने भर्ती घपले को लेकर सवाल खड़े किए। साथ ही सीबीआई को जांच न सौंपकर एसआईटी से जांच न कराने पर भी सवाल उठाया। नेता प्रतिपक्ष आर्य ने कहा कि सरकार विधानसभा का दो दिनी विशेष सत्र बुलाए। इसमें सभी मुद्दों पर विपक्ष विस्तार और तथ्यों के साथ चर्चा करना चाहता है। साथ ही सीएम पुष्कर धामी द्वारा एक समाचार चैनल को दिए इंटरव्यू में दिए बयान में आर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा सीएम कहते हैं विपक्ष सीबीआई पर सवाल खड़े करता है और अब उसी संस्था से जांच की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्तमान न्यायाधीश की देखरेख में सीबीआई जांच की मांग कर रही है। कहा न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि युवाओं के साथ न्याय होगा और दोषियों को जेल में डाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here