• देहरादून:  उत्तराखंड में मुख्यमंत्री राहत कोष को लेकर वर्षों से दुरुपयोग की खबरें चर्चा में बनी रही है इस बीच भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री राहत कोष का पैसा बांटने से चर्चा और गर्म हो गई है।

यूं तो मुख्यमंत्री राहत कोष का पैसा गरीब गुर्बे बीमारों लाचारों के लिए नियत किया जाता है किंतु डोईवाला विधानसभा में नगर पालिका के सभासद के पति के नाम पर 19 सितंबर को कटा चेक चर्चा का विषय बना हुआ है।

नगर पालिका डोईवाला के वार्ड नंबर 6 की सभासद श्रीमती प्रियंका मनवाल के पति विनीत मनवाल के नाम पर मुख्यमंत्री राहत कोष का यह चेक इसलिए चर्चा में है क्योंकि विनीत मनवाल संपन्न परिवार से हैं घर बार खेती किसानी के अलावा उनके पास लाखों रुपए की कार भी है ऐसे में सभासद पति के नाम यह चेक कटना दर्शाता है कि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को किस प्रकार साधने का प्रयास कर रही है।

विनीत मनवाल को क्षेत्र में वार्ड नंबर 6 से प्रियंका मनवाल के प्रतिनिधि के रूप में जाना जाता है इसी पद नाम से वह भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों नगर पालिका दफ्तर में शरीक होते हैं।

अब अगर भारतीय जनता पार्टी और उसकी सरकार अपने कार्यकर्ताओं को साधने के लिए इस प्रकार मुख्यमंत्री राहत कोष का पैसा बटवा रही है तो निश्चित रूप से इस पर सवाल खड़े होने स्वाभाविक है।

इस ₹5000 के चेक के संदर्भ में जब विनीत मनवाल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उनकी डेढ़ साल की बेटी का गंभीर बीमारी के कारण दिल्ली में इलाज चल रहा है। जिसके लिए उन्होंने सरकार से मदद की गुजारिश की थी जो चेक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह अभी तक उन तक पहुंचा भी नहीं है। और इससे पहले वायरल कर दिया गया है यह एक साजिश का हिस्सा हो सकता है कि उनकी छवि खराब की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here