देहरादून: 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा में चूक सामने आई। प्रस्तुतियों के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर सैकड़ों लोग मंच के पास पहुंच गए। लोग बैरिकेडिंग लांगकर निकाली जा रही झांकी के ट्रैक तक पहुंचे। इस दौरान भीड़ देखकर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद एसएसपी दलीप सिंह को खुद मोर्चा संभालना पड़ा।

हालात यहां तक पहुंच गए कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के कहने पर कर्मियों को मंच से निर्देश देना पड़ा कि आमजन के साथ नरमी से पेशाएं। इसके बाद पुलिस ने अपील की कि जहां प्रस्तुति चल रही है वह जगह खाली कर दी जाए। लोग सुरक्षा घेरा के पीछे से ही प्रस्तुतियां देखें।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल गुरमीत सिंह ने तिरंगा फहराया। समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत तमाम नेता भी उपस्थित रहे। इस दौरान कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया।

गणतंत्र दिवस समारोह में भव्य परेड भी आयाजित की गई। साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों की झांकी भी दिखाई गई। इस मौके पर राजधानी देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here