देहरादून: पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी होली बड़े धूमधाम से मनाई गई। वही वहीं दूसरी ओर होली के बीच आज एक ऐसी तस्वीर देखने को मिली जब उत्तराखंड में सभी लोग होली के त्यौहार को मना रहे थे। तो स्वास्थ्य कर्मी अपनी ड्यूटी पर डटे थे और वही उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दून अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना। तो वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों को मनोबल भी बढ़ाया।

अमूमन इससे पहले जब कोई भी बड़े नेता होली के दिन उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहता है। और नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से मिलते हैं। लेकिन ऐसी तस्वीर देखने को कम ही मिलती है। जब प्रदेश का स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखंड के सबसे बड़े अस्पताल दून अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल बढ़ाने व मरीजों का हालचाल जानने के लिए सीधे अस्पताल जा पहुंचे। और उन्होंने वहां पर एडमिट मरीजों से बातचीत भी की और स्वास्थ्य कर्मियों से भी उन्होंने अपडेट लिया।

उत्तराखंड में कई बार स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। जब टाइम पर मरीजों को ट्रीटमेंट नहीं मिल पाया है। लेकिन जिस तरीके से उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने आज होली के दिन जाकर अचूक निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल जाना। तो कहीं ना कहीं इस तरीके के प्रयासों से आने वाले दिनों में उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार देखने को मिल सकता है।

होली के अवसर पर अपने घर परिवार को छोड़ प्रदेश की सेवा में जुटे चिकित्सकों, नर्सों और स्वास्थ्य सेवाओं में लगे सभी कर्मियों का दिल से आभार व्यक्त करता हूं। प्रत्येक उत्तराखंडवासी की तरफ से आपका धन्यवाद। जनसेवा के इस जज्बे को दिल से सलाम है।

धन सिंह रावत “स्वास्थ मंत्री उत्तराखंड”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here