हिंदुओं की आस्था के प्रतीक धाम श्रीबदरीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में QR Code के होल्डिंग लगाए जाने के मामले में दिलचस्प मोड़ आ गया है।

एक ओर श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के अध्यक्ष Ajendra Ajay ने इसे फर्जी QR code बताते हुए समिति की ओर से पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, लेकिन दूसरी ओर यदि मंदिर के सामने लगाए गए QR code को स्कैन करो तो उसमें अभी भी digital payment हो रहा है और अकाउंट बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के नाम से है।

अब सवाल ये उठता है कि Ajendra Ajay इस मामले में गुमराह कर रहे हैं या फिर ये इतना बड़ा scam है कि मंदिर समिति के नाम से ही bank account खोले दिया गया है। इसके अलावा paytm के official handle से किया गया ट्वीट इस मामले को और ज्यादा दिलचस्प बना रहा है। Paytm के ट्वीट के मुताबिक ये अकाउंट मंदिर समिति का ही है। इस twit से रहस्य ज्यादा गहरा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि श्रीबदरीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में QR Code लगी फोटो देश और दुनिया में viral हो चुकी है, न जाने कितने श्रद्धालुओं ने इसमें डिजिटल पेमेंट से दान किया होगा और अभी भी कर रहे होंगे। देर किए बगैर इस गंभीर मामले में तत्काल action लिया जाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here