चमोली : बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी आज नामांकन किया..नामांकन के मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत सहित, बीजेपी की जिला अध्यक्ष रमेश , पूर्व राज्य मंत्री पुष्पा पासवान सहित तमाम दिग्गज नेता मौजूद थे । भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि विकास के मुद्दों को लेकर भी जनता के बीच जाएंगे निश्चित तौर पर जिस प्रकार लोकसभा के चुनाव में उन्हें फतह हासिल हुई है ठीक उसी प्रकार बद्रीनाथ उपचुनाव में भी वे रिकार्ड मतों से विजई होंगे। क्योंकि आमजन केंद्र और राज्य सरकार के विकास कि नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं से  खुश है।

वहीं जिले के प्रभारी मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि लगातार जनता का समर्थन उनके पार्टी को मिलना है और इस बार भारतीय जनता पार्टी की रिकार्ड मतों से बद्रीनाथ उपचुनाव में विजई होगी। नामांकन के बाद कलेक्ट परिसर गोपेश्वर से मुख्य बाजार तक रैली निकाली।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here