देहरादून: देहरादून से एक सनसनीखेज घटना की खबरब सामने आ रही है। थाना राजपुर क्षेत्र अंतर्गत सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर खड़ी कार में एक महिला और एक पुरुष का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों की पहचान 45 वर्षीय महेश्वरी और 50 वर्षीय राजेश साहू निवासी काठ बंगला के रूप में हुई है। दोनों कांठ बांग्ला थाना राजपुर क्षेत्र के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि राजेश साहू ड्राइवर का काम करता है।

प्रथम दृष्टया में दोनों ने अत्यधिक शराब पी रखी थी। घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था और रात में गाड़ी का लगातार AC ऑन रहने के कारण गैस और तापमान के प्रभाव के कारण दोनों की मौत हुई है। निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु, साक्ष्य नहीं पाए गए हैं।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौक के कारणों का पचा चल पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here