काशीपुर: उधम सिंह नगर जिले से लगी यूपी की सीमा में शनिवार 14 सितंबर को बड़ा हादसा हो गया. गणेश विसर्जित करने गए चार लोग कोसी नदी में बह गए. इस दौरान एक युवक को तो बचा लिया गया, लेकिन तीन युवकों का नदी के तेज बहाव में कुछ पता नहीं चला. देर शाम तक तीनों युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अभीतक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है. जिस इलाके में हादसा हुआ, वो क्षेत्र यूपी के रामपुर जिले में आता है.

जानकारी के मुताबिक काशीपुर के गड्ढा कॉलोनी के कुछ श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए रामनगर में गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में गए थे, लेकिन प्रशासन ने कोसी नदी के तेज बाहव को देखते हुए वहां पर गणेश विसर्जन के लिए मना कर दिया था.

इसके बाद सभी भक्त भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए बाजपुर के पास सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में गए. यहां भी कोसी नदी बहती है और ये क्षेत्र यूपी के रामपुर जिले में आता है. बताया जा रहा है कि यहां चार युवक 18 साल का दक्ष, 21 साल का नागेश, 19 साल का विकास और 15 साल हिमांशू गणेश विसर्जन के बाद कोसी नदी में नहाने चले गए.

जानकारी के अनुसार चारों नहाते हुए काफी आगे तक चले गए. तभी कोसी नदी के तेज बहाव में चारों का बैलेस बिगड़ गया और चारों पानी के तेज बहाव में बह गए. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने 15 साल के हिमांशू को तो बचा लिया, लेकिन तीन अन्य युवक कुछ ही देर में आंखों से ओझल हो गए. मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here