देहरादून : हल्द्वानी में काठगोदाम डिपो पर निर्माण कार्य के दौरान हादसा हो गया। डिपो पर अचानक निर्माणाधीन दीवार भरभराकर गिर गई। इस दौरान एक महिला मजूदर शांति मलबे में दब गई। स्थानीय लोगों, मजदूरों और पुलिस ने बमुश्किल करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद महिला को मलबे से निकाला और अस्पताल भेजा।

बताया जा रहा है कि महिला गोजाजाली की रहने वाली है। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला का पति भी मजदूरी का ही कार्य करता है। आज वह किसी दूसरी साइट पर कार्य पर गया था। महिला की साथी महिलाओं का भी रो-रो कर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here