देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। वह यहां भतीजी की शादी में शामिल होने पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह फरवरी को भतीजी की शादी में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे।

वहीं सीएम योगी यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे। जिसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की पड़ताल की जा रही है। उत्तराखंड के भी कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय बिथ्याणी परिसर में छह फरवरी को योगी आदित्यनाथ एक जन सभा को संबोधित भी करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here