नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया पर Ghibli स्टाइल इमेज का ट्रेंड काफी ज्यादा चल रहा है. आजकल सोशल मीडिया पर ज्यादातर लोग अमेरिकन एआई कंपनी ओपनएआई के द्वारा शुरू की गई एनिमिटेड इमेज बना रहे हैं और उसे पोस्ट कर रहे हैं. इससे ओपनएआई के सीईओ पर इतना प्रेशर फील कर रहे हैं कि उन्होंने लोगों से Ghibli स्टाइल इमेज कम बनाने की अपील कर दी.

ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन के द्वारा की गई इस अपील से समझ में आता है कि Ghibli स्टाइल इमेज के जबरदस्त ट्रेंड की वजह से, ओपनएआई की टीम पर ओवरलोड हो गया है, जिसे संभालना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाता है. दरअसल, ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन ने 30 जनवरी 2025 की दोपहर में अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट करके ओपनएआई यूज़र्स से अपील कि, “क्या आप लोग कृप्या इमेजेज जनरेट करने में थोड़ी कमी कर सकते हैं? यह पागलपन है, हमारी टीम को आराम की जरूरत है.”

 

इस पोस्ट के जरिए कंपनी के सीईओ यह बताने की कोशिश कर रहे हैं कि, लगातार इतनी ज्यादा इमेज जनरेट किए जाने के कारण ओपनएआई के सर्वर्स और इंजीनियरिंग टीम पर काफी दबाव पड़ रहा है. हालांकि, उनके पोस्ट पर एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया और उसके जवाब में सैम ने कहा कि, उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके प्लेटफॉर्म ने यूज़र्स के बीच में पीजिटिविटी फैलाई है.

ओपनएआई ने पिछले हफ्ते अपना लेटेस्ट एआई मॉडल GPT-4o लॉन्च किया, जिसमें साधारण टेक्स्ट प्रोम्प्ट के जरिए Ghibli स्टाइल इमेज जनरेट की जा सकती है. ओपनएआई के द्वारा इस नई चीज को लॉन्च करने के बाद से सोशल मीडिया पर Ghibli स्टाइल वाली एनिमिटेड इमेज काफी ज्यादा वायरल हो रही है. सेलेब्रिटीज़ से लेकर राजनीतिज्ञों तक, हर कोई सोशल मीडिया पर ऐसी इमेज बना रहा है और उसे अपनी-अपनी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है, जिसके जरिए ओपनएआई के सर्वर्स पर काफी दबाव पड़ रहा है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here