पिथौरागढ़ : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में मंगलवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। मुवानी कस्बे से बोकटा जा रही जीप सुनी पुल के पास नदी में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, छह लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है। वाहन में करीब 14 लोग थे। जीप के नदी में गिरते ही चीख पुकार मच गई। आठ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
घायलों को नदी से निकालकर सड़क तक पहुंचाने के बाद जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक बोकटा के बताए जा रहे है। हादसे के बाद बोकटा गांव में कोहराम मचा हुआ है।
हादसे पर सीएम धामी ने भी दुख जताया। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा ‘ जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं, सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।’
जनपद पिथौरागढ़ के मुवानी क्षेत्र में वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। जिला प्रशासन को…
हादसे के मृतक…
- सिमरन( 8) पुत्री कुंदन सिंह
- तनुजा (14) पुत्री चंद्र सिंह
- विनीता (15) पुत्री चंद्र सिंह
- नरेंद्र सिंह(40) पुत्र चंद्र सिंह(चालक )
- राजन सिंह (60) पुत्र किशन सिंह
- होशियार सिंह (65) पुत्र भीम सिंह
- शान्ति देवी (50) पत्नी केशव राम
- दीक्षा (26) पत्नी पंकज बोरा
ये हुए घायल…
- विनीता(20) पुत्री बहादुर सिंह बोकटा गांव
- योगेश कुमार पुत्र किशन राम छात्र
- श्याम सिंह मुनौला (35) पुत्र बहादुर सिंह
- दीवान सिंह (55) पुत्र भीम सिंह
- सुमित सिंह(22) पुत्र प्रवीण सिंह
- पूजा मुनौला (30) पत्नी कुंदन सिंह मुनौला









