हल्द्वानी : बरेली रोड स्थित नवीन मंडी की गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक युवक और एक युवती की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मंडी परिसर में दो शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों की निर्मम तरीके से हत्या की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से युवक की दो पहचान पत्र (आईडी) बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि युवक चंपावत का निवासी है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इस सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।








