श्रीनगर : उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह के हेलीकॉप्टर में उस समय अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जब वह टिहरी से लौट रहे थे। तकनीकी खराबी की सूचना मिलते ही पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित रूप से श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

समय रहते हेलीकॉप्टर को उतार लेने से किसी भी तरह की अनहोनी टल गई और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना के बाद कुछ देर के लिए प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई।

बताया जा रहा है कि फिलहाल राज्यपाल का अगला कार्यक्रम स्पष्ट नहीं हो पाया है। हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी की जांच की जा रही है।

इस संबंध में कोतवाली निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि राज्यपाल फिलहाल पुलिस गेस्ट हाउस में ठहरे हुए हैं। तकनीकी खराबी ठीक होने के बाद ही उनके आगे के कार्यक्रम और रवाना होने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here