देहरादून: उत्तराखंड में आज रात ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता के लिए एक घंटे का अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकार ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों में जल रही गैर-ज़रूरी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखें।

यह अभियान वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF), नई दिल्ली की पहल पर आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और भविष्य की पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करना है।

राज्य शासन ने बताया कि अर्थ ऑवर के दौरान ऊर्जा की बचत के साथ-साथ लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। प्रशासन ने सभी विभागों, संस्थानों और आम नागरिकों से इस वैश्विक पहल में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।

WWF की ओर से कहा गया है कि एक घंटे के लिए अनावश्यक विद्युत उपकरण बंद करना न केवल ऊर्जा बचत में महत्वपूर्ण योगदान देता है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here