देहरादून: राजधानी देहरादून में हुई हालिया कानून-व्यवस्था से जुड़ी घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि राज्य में किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी के तहत उन्होंने पुलिस और प्रशासन को तत्काल प्रभाव से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद कुठालगेट चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक न.पु. अशोक कुमार और उप आबकारी निरीक्षक सोबन सिंह उप (क्षेत्र–3 मसूरी, जनपद देहरादून) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सरकार का यह कदम बताता है कि ड्यूटी में लापरवाही को लेकर अब कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मुख्यमंत्री धामी ने डीजीपी को निर्देश दिए कि पूरे राज्य में विस्तृत चेकिंग अभियान चलाया जाए और अवांछित तत्वों, हुड़दंगियों और आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि रोड रेज, फायरिंग और देर रात तक चलने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि आम जनता की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए हर संभावित कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो अधिकारी अपनी ड्यूटी में लापरवाही करेगा, उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here