टिहरी : उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। चंबा-कोटीकॉलोनी मार्ग पर नैल के समीप एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने हादसे में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार वाहन में सवार सभी लोग घनसाली क्षेत्र के चांजी, ठेला और चकरेड़ा गांव के निवासी थे। वे किसी परिचित के अंतिम संस्कार में शामिल होने हरिद्वार गए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान नैल के पास उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुट गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here