देहरादून स्थित Forest Research Institute (एफआरआई) सोमवार से एक बार फिर पर्यटकों और आगंतुकों के लिए खोल दिया गया है। संस्थान को करीब चार महीने पहले सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया था। अब प्रशासन ने नई शुल्क व्यवस्था लागू करते हुए प्रवेश और संग्रहालय टिकट दरों में बढ़ोतरी कर दी है।

एफआरआई प्रशासन के अनुसार अब भारतीय पर्यटकों को संस्थान में प्रवेश के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा। वहीं संग्रहालय देखने के लिए 150 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे। विदेशी नागरिकों के लिए प्रवेश शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि संग्रहालय भ्रमण के लिए उन्हें 1500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।

वाहनों की पार्किंग के लिए भी अलग-अलग शुल्क तय किए गए हैं। स्कूटर और बाइक के लिए 50 रुपये, निजी कार और टैक्सी के लिए 150 रुपये, ऑटो रिक्शा के लिए 100 रुपये तथा बस और ट्रक के लिए 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

एफआरआई की प्रभारी निदेशक Richa Mishra ने बताया कि संस्थान को 16 जनवरी 2026 को सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बंद किया गया था। अब हालात सामान्य होने के बाद पर्यटकों के लिए दोबारा खोल दिया गया है।

शैक्षिक भ्रमण को बढ़ावा देने के लिए छात्रों के लिए विशेष शुल्क भी तय किया गया है। स्कूली बच्चों से संग्रहालय प्रवेश के लिए 30 रुपये प्रति छात्र और कॉलेज छात्र-छात्राओं से 50 रुपये प्रति छात्र शुल्क लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here