देहरादून: उत्तराखंड प्रशासनिक सेवा में जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की चर्चा तेज है। इनमें देहरादून के पूर्व जिलाधिकारी सविन बंसल और नैनीताल की पूर्व जिलाधिकारी वंदना का नाम शामिल है।

जानकारी के अनुसार, 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सविन बंसल को केंद्र सरकार ने लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर तीन वर्ष की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नियुक्त किया है। वर्तमान में सचिव स्तर के अधिकारी सविन बंसल जल्द नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

वहीं, आईएएस वंदना के भी निकट भविष्य में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की संभावना जताई जा रही है। माना जा रहा है कि उन्हें भी केंद्र सरकार में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।

दो वरिष्ठ अधिकारियों के केंद्र जाने और एक अधिकारी के राज्य में लौटने की संभावनाओं के बीच उत्तराखंड प्रशासन में विभागों के पुनर्वितरण और जिम्मेदारियों में बदलाव की अटकलें भी तेज हो गई हैं। आने वाले दिनों में शासन स्तर पर कई विभागों में फेरबदल देखने को मिल सकता है।

अब सभी की नजर राज्य सरकार के अगले प्रशासनिक आदेशों पर टिकी है, जिनसे उत्तराखंड के नौकरशाही ढांचे में नए बदलाव सामने आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here