देहरादून। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के बाहर दिए जा रहे धरने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी बुधवार, 22 जुलाई को कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ता बुधवार अपराह्न 3 बजे सबसे पहले भाजपा महानगर कार्यालय में एकत्रित होंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय की ओर कूच कर घेराव और विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरना लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। इसी के विरोध में पार्टी प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएगी।







