बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उरेडा (UREDA) के परियोजना अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके सोलर प्लांटों की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट लंबे समय से उरेडा कार्यालय में लंबित थी। आरोप था कि परियोजना अधिकारी फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए प्रति फाइल 10 से 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता की चार फाइलें लंबित होने के कारण आरोपी अधिकारी ने कुल 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था और उसने मामले की शिकायत विजिलेंस से कर दी। गोपनीय सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी के निर्देश पर निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया।
शुक्रवार को विजिलेंस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से उरेडा कार्यालय में कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने आरोपी अधिकारी धीरेंद्र सिंह पटवाल को 40 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

फिलहाल विजिलेंस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here