देहरादून। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन (इंटक) ने UPCL और PTCUL में उपनल के माध्यम से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को समान वेतन (महंगाई भत्ते सहित) और विभाग में समायोजन से संबंधित आदेश जारी होने पर खुशी जताते हुए ऊर्जा भवन मुख्यालय में अधिकारियों से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद कवि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी को पुष्पगुच्छ भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमंडल ने निदेशक (परिचालन) एम.आर. आर्या, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) आर.जे. मलिक, निदेशक वित्त कमल शर्मा, अधिशासी निदेशक (तकनीकी) संजय टम्टा, मुख्य अभियंता राजकुमार तथा आशीष अरोड़ा सहित उन सभी अधिकारियों का भी आभार जताया, जिन्होंने संविदा कर्मचारियों के लिए समान वेतन के आदेश लागू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संगठन ने कहा कि यह संविदा कर्मचारियों की वर्षों पुरानी मांग थी, जो अब पूरी हुई है। इसके लिए संगठन ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (ऊर्जा) और शासन के सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का भी धन्यवाद व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधिमंडल में विनोद कवि, सुनील चौहान, शीला बोरा, नीरज उनियाल, मालती कपूर, बिजेंद्र भंडारी, जयवीर भंडारी, संगीता नेगी, तेजपाल रावत, केसर, प्रमोद बिष्ट, लक्ष्मी जुयाल, नीलांबरी थापा, पूजा लूथरा, आरती, जितेंद्र नेगी, दीपक कंडवाल, दीपक रावत, शैलेन्द्र, उमेश जोशी, रवि राणा सहित बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here