देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार ने अग्निवीरों के भविष्य और शहीद सैनिकों के सम्मान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए ‘अग्निवीर रोजगार सेल’ गठित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

सरकार के मुताबिक, यह सेल सेवामुक्त अग्निवीरों को उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं और संस्थानों में उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं से जोड़ने का काम करेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से कैबिनेट के इस फैसले की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है, जहां सेवामुक्त होकर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए समर्पित रोजगार सेल गठित करने का निर्णय लिया गया है।

कैबिनेट ने इसके साथ ही शहीद सैनिकों के सम्मान में एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब शहीद सैनिकों की प्रतिमाएं उनके पैतृक गांवों में स्थापित की जाएंगी।
सरकार का कहना है कि अग्निवीर रोजगार सेल का गठन उन युवाओं के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है, जिन्होंने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की है। इस फैसले से सेवामुक्त अग्निवीरों को सेना से बाहर आने के बाद रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़ने में मदद मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here