देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता के बीच एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।

स्वास्थ्य लाभ के बाद उत्तराखंड लौटे हरीश रावत लगातार रोड शो और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक उनकी इस सक्रियता को लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा नाराज बताई जा रही हैं और उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को रोकने के निर्देश दिए हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या हरीश रावत संगठन के तय कार्यक्रमों से अलग अपनी राजनीतिक लाइन तैयार कर रहे हैं? हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि हरीश रावत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और ऐसे सभी मुद्दों पर पार्टी फोरम में चर्चा कर सर्वसम्मति से फैसला लिया जाएगा।

रावत पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह आगामी विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनकी लगातार बढ़ती सक्रियता ने कांग्रेस के भीतर उनकी भविष्य की भूमिका को लेकर चर्चाएं जरूर तेज कर दी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here