देहरादून : देहरादून में एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है। रायपुर थाना क्षेत्र की तपोवन रोड स्थित विष्णुलोक कॉलोनी में बदमाशों ने घर में घुसकर रिटायर्ड दंपती और उनकी नौकरानी की हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त घर में रमेश कपूर, उनकी पत्नी रजनी कपूर और नौकरानी शीला मौजूद थीं। बताया जा रहा है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में दाखिल हुए और तीनों पर पेचकस से कई वार किए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। तीनों शवों को कब्जे में लेकर कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया है।

मृतकों की पहचान रमेश कपूर, रजनी कपूर, निवासी देहरादून और शीला, निवासी दरभंगा, बिहार के रूप में हुई है। दंपती के बच्चे बाहर रहते हैं।

फिलहाल पुलिस वारदात के पीछे की वजह और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here