हरिद्वार: पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है. साथ ही भाजपा प्रत्याशियों की प्रत्याशियों को लेकर कवायद पूरी हो गई है. भाजपा ने हरिद्वार जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने काफी मंथन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की. हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा अब तक अपना परचम नहीं लहरा पाई है, जो इस चुनाव में किसी चुनौती से कम नहीं है.
गौर हो कि बीती देर रात प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार ने काफी मंथन के बाद प्रत्याशियों की सूची जारी की. हरिद्वार के जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी की. जिसके साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है. हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा अपना परचम नहीं लहरा पाई है, जो इस चुनाव में किसी चुनौती से कम नहीं है.
बता दें कि उत्तराखंड में हरिद्वार जिला ऐसा है, जहां पंचायत चुनाव राज्य के बाकी 12 जिलों के साथ नहीं होते हैं. राज्य गठन के बाद से ही यह परिपाटी जारी है. बीते साल मार्च से जून के बीच पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद इन्हें प्रशासकों के हवाले कर दिया गया था. अब पंचायत चुनाव को लेकर तिथि का ऐलान हो गया है.
6 सितंबर से नामांकन शुरू हो चुके हैं. 8 सितंबर तक नामांकन होंगे. जिसके बाद 9 से 11 सितंबर तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी. वहीं, 12 सितंबर को नामांकन वापस लेने की तिथि होगी और 13 सितंबर को प्रतीकों का आवंटन होगा. मतदान 26 सितंबर और मतगणना 29 सितंबर को होगी.
जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशियों के नाम
- गढ़ अमित कुमार सैनी
- हजाराग्रंट सर्वजी कौर
- औरंगाबाद बिमलेश चौहान
- सलेमपुर महदूद- 1 मंजू देवी
- सलेमपुर महदूद – 2 मनाक्षी चौहान
- भगतनपुर आबिदपुर-1 अरविन्द कुमार
- बोडाहेडी प्रताप सिंह
- आदर्श टिहरी नगर कुसुम देवी
- बाणगंगा परविन्द्र कौर
- पदार्था उर्फ धनपुरा-2 दिलीप कुमार
- बहादरपुर जटट सोहनवीर पाल
- जमालपुर कला अमित चौहान
- गैण्डीखाता बृजमोहन पोखरियाल
- मजाहिदपुर सतीवाला निक्की देवी
- अलावलपुर मनोज
- सिकरौढा मंजू सैनी
- चौली शहाबुद्दीनपुर राजेश सैनी
- सिरचंदी सीमा परवीन
- मानकपुर आदमपुर राजेंद्र सिंह उर्फ किरन सिंह
- बालेकी युसुफपुर कुमारी मनीषा
- दरियापुर दयालपुर पिंकी देवी
- बढ़ेडी राजपुतान प्रिया सैनी
- किशनपुर जमालपुर संजय कुमारी
- सफरपुर रिक्त
- नगला कुबड़ा मीना
- मेहवर्ड खुर्द बृजेश सैनी
- भगेड़ी महावतपुर महक
- भारपुर निर्भय सैनी
- जौरासी जबर्दस्तपुर बंदना राणा
- भगवानपुर चंदनपुर संजीता
- टांडा भनेड़ा प्रदीप कुमार सैनी
- कोटवाल आलमपुर जितेंद्र कुमार
- टिकोला कला अविनाश शर्मा
- कल्याणपुर संजीव चौधरी
- लिब्बरहैड़ी अमीलाल वाल्मीकि
- मुंडलाना आशु
- भिक्कमपुर जीतपुर ऋषिपाल कश्यप
- निरंजनपुर विजय गुप्ता
- एथल बुजुर्ग संजना
- खंडजा कुतुबपुर आशु देवी
- ढाढीके ढाणा अंशुल चौधरी
- हबीबपुर कुरड़ी मंजू देवी
- प्रहलाद पुर मनोज कुमार
- चंद्रपुरी बांगर सरिता सैनी
कांग्रेस ने 31 प्रत्याशी किए घोषित……
कांग्रेस ने हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के अनुमोदन के बाद जारी की गई सूची में अधिकृत एवं समर्थित प्रत्याशी शामिल हैं।
जिला पंचायत सदस्य के कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची…..
सीट का नाम – कांग्रेस उम्मीदवार
गढ़ – नदीम अली
हजारा ग्रंट – शहजादी
औरंगाबाद – मिथलेश देवी
सलेमपुर महदूद 1- आशु रानी
सलेमपुर महदूद 2- सरिता
भगतनपुर आबिदपुर1 – देशराज
बोड़ाहेड़ी – जगदीश प्रसाद
आदर्श टिहरी नगर – आशा रावत
बाग गंगा – रिंकी
पदार्था उर्फ धनपुरा 2 – झंडा सिंह
बहादुरपुर जट – मुकर्रम अंसारी
जमालपुर कलां – पंकज चौधरी
गैंडीखाता – ओपन
मजाहिदपुर सतीवाला – अंजलि सैनी
अलावलपुर – आदेश कटारिया
सिकरोढ़ा – नूसरत जहां
चौली शाहबुद्दीनपुर – रिजवान
सिरचंदी – फरकिशा आजमी
मानकपुर आदमपुर – सेठपाल परमार
बालकी युसूफपुर – भारती
दरियापुर दयालपुर – सुनीता सैनी
बढ़ेडी राजपुतान – शीबा
किशनपुर जमालपुर – ओपन
सफरपुर – ओपन
नगला कुबड़ा – होल्ड
मेहवड़ खुर्द – होल्ड
भंगेड़ी महावतपुर – होल्ड
भारापुर – ओपन
जौरासी जबरदस्तपुर – ओपन
भगवानपुर चंदनपुर – निहारिका
टांडा भनेड़ा – ओपन
कोटवाल आलमपुर – दीपक कुमार
टिकोला – ओपन
कल्याणपुर उर्फ नारसन कलां – ओपन
लिब्बरहेड़ी – सीपी सिंह
मुंडलाला – कोमल देवी
भीकमपुर जीतपुर – प्रमोद शर्मा
निरंजनपुर – संजय सैनी
एथैल बुजुर्ग- संयोगिता देवी
खंड़जा कुतुबपुर- डॉ. दीना अजीज
ढाढे की ढाणा – इफ्तकार अहमद
हबीबपुर कुरडी- निधि गौतम
प्रह्लादपुर- नीतू चौधरी
चंद्रपुरी बांगर- ओपन
बसपा ने जारी की 27 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची……
हरिद्वार पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने जिला पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 44 सीटों में से 27 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। पार्टी के जिला अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह की ओर से जारी सूची में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा समेत कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि शेष बचे प्रत्याशियों के नाम भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे।