- लगातार दो विधानसभा चुनाव हारने वाले किशोर उपाध्याय अब सहसपुर से चौथी बार टिहरी कूच कर गए हैं
- टिहरी पहुंच कर उन्होंने अपने लिए नया घर खरीद लिया और गांव वाले घर को भी विधानसभा चुनाव तक के लिए ठीक-ठाक बना दिया
देहरादून: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय इन दिनों अपनी ही पार्टी द्वारा की जा रही घोर उपेक्षा के कारण चर्चा में है। यह बात कोई और नहीं बल्कि खुद किशोर उपाध्याय कह रहे हैं। अध्यक्ष की कुर्सी से हटने के बाद किशोर उपाध्याय कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं।
राहुल गांधी के देहरादून दौरे के बाद उन्होंने खुद कहा था कि अब तक उनकी 15 बार बेज्जती हो चुकी है। उन्होंने राहुल गांधी के मंच पर स्थान न मिलने पर पहली बार तब मुंह खुला था, इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लगे किशोर उपाध्याय को न तो पार्टी ने टिकट दिया नहीं उन्हें पार्टी के कार्यक्रमों में बुलाने की जरूरत की इससे पहले चकराता में तब अप्रिय स्थिति हो गई जब कांग्रेस के छुटभैये नेताओ ने किशोर उपाध्याय को कुर्सी नहीं दी।
इसके बाद तो लगातार ऐसे वाक्यों होने लगे कि किशोर उपाध्याय को अपनी पहचान के लाले पड़ने लगे।
अपनी पार्टी द्वारा लगातार की जा रही इस उपेक्षा से दुखी होकर किशोर उपाध्याय अब फेसबुक पर दर्द बयां कर रहे है। वही कांग्रेस के बेबीनार सम्मेलन का है जिसकी किशोर उपाध्याय को सूचना तक नही दी गयी।