देहरादून: देहरादून नगर निगम में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है, जहां एक उप नगर आयुक्त को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई हैं। वहीं कार्यालय को मंगलवार को बंद कर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया जा रहा है।

मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कैलाश जोशी ने उप नगर आयुक्त के पॉजिटिव आने की पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित अधिकारी के संपर्क में आए अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को चिहि्नत किया जा रहा है। डॉ जोशी ने बताया कि संक्रमित के नजदीकी संपर्क में आए कार्मिकों की सूची तैयार की जा रही है।

वही नगर निगम सूत्रों के अनुसार, 15 अगस्त को भी यह अधिकारी झंडारोहण के दौरान मौजूद रहे थे। सूत्रों का कहना है कि उप नगर आयुक्त हाल ही में कुमाऊं गए थे। माना जा रहा है कि वो वहीं से संक्रमित होकर आए हैं। बता दें कि एक सुपरवाइजर भी पिछले दिनों पॉजिटिव आया था, जिसके बाद कार्यालय को बंद करा दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here