टिहरी: टिहरी के घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया है जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है।

जानकारी के अनुसार टिहरी के घनसाली-चमियाला मोटर मार्ग पर कांगडा के समीप एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से विनोद सिंह पुत्र सावन सिंह उम्र-40 वर्ष (मृतक) ग्राम कांगडा तहसील बालगंगा की मौत हो गई है। दो अन्य लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में भर्ती किया गया है। दोनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बोलेरो संख्या (यूके 09 टीए 0111) मंगलवार रात को चमियाला से कांगड़ा बुकिंग में जा रही थी। कांगड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग-50 मीटर खाई में जा गिरा। जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here